एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नासिक में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, कुल संख्या 4,270 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नासिक जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद यहां इस बीमारी के मरीजों की कुल संख्या 4,270 हो गई।

देश की खबरें | नासिक में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, कुल संख्या 4,270 हुई

नासिक, एक जुलाई महाराष्ट्र में नासिक जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद यहां इस बीमारी के मरीजों की कुल संख्या 4,270 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात, कोविड-19 के 18 संदिग्धों के नमूनों की जांच में उन्हें संक्रमण होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 77 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव, 1 की मौत.

यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में कोरोना वायरस के 4,270 मामलों में से 2,180 मामले नासिक शहर के हैं जबकि 1,034 मामले मालगांव के और शेष 932 मामले अन्य जगहों के हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के बाहर से आए कम से कम 124 मरीजों का भी नासिक में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल- आदेश जारी.

विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 238 लोगों में से 74 मौत मालेगांव में, 105 नासिक शहर में और 47 इलाके के अन्य हिस्सों में हुई हैं।

इसमें कहा गया है कि संक्रमणमुक्त होने के बाद 2,340 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).