विदेश की खबरें | सिंध प्रांत में बस में आग लगने से 18 बाढ़ पीड़ितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस में आग लगने से आठ बच्चों और नौ महिलाओं समेत कम से कम 18 बाढ़ पीड़ितों की जलने से मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 13 अक्टूबर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस में आग लगने से आठ बच्चों और नौ महिलाओं समेत कम से कम 18 बाढ़ पीड़ितों की जलने से मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसा प्रांत के नूरीबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात को हुआ। वातानुकूलित बस क्षमता से अधिक भरी थी।

जियो टीवी के मुताबिक, बस में 80 बाढ़ पीड़ित सवार थे और यह दादू जिले के खैरपुर नाथन शाह से कराची की ओर जा रही थी।

खबर में बताया गया है कि जामशोरो के उपायुक्त ने पुष्टि की है कि मृतक संख्या 18 हो गई है तथा मरने वालों में आठ बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं।

खबर में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है, “ हो सकता है कि एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो।”

पुलिस ने बताया कि कुछ सवारियों ने आग से बचने के लिए बस से छलांग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक, बचाव का काम जारी है और दमकल कर्मी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं जबकि घायलों को जामशोरो और नूरीबाद के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने जामशोरो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को बचाव कार्य तेज करने की हिदायत दी है।

मुराद ने घटना पर रिपोर्ट भी तलब की है।

सिंध प्रांत में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दादू भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें