एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में लॉकडाउन नियमों और धारा-144 का उल्लंघन करने पर 18 मामले दर्ज, 62 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर जिले में जारी धारा-144 व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने 18 मामले दर्ज किए और 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में लॉकडाउन नियमों और धारा-144 का उल्लंघन करने पर 18 मामले दर्ज, 62 गिरफ्तार

नोएडा, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर जिले में जारी धारा-144 व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने 18 मामले दर्ज किए और 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने धारा-144 व लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए सघन तलाशी ली।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए 8,139 ने केस, 223 लोगों की हुई मौत, राज्य में संक्रमित मरीजो की संख्या 2,46,600 हुई.

उन्होंने बताया कि इस दौरान 1950 वाहनों की पुलिस ने जांच की जिनमें से 973 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि चार वाहनों को जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि 40,650 रुपये पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में वसूले है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने 18 मामले दर्ज कर 62 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | गुजरात में हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मदारी, बनाया गया कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस 200 जांच बिंदुओं पर 24 घंटे अवरोधक लगाकर जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके तहत दिल्ली-नोएडा सीमा की सभी जांच चौकियों पर सघन जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आवश्यक सेवा व आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों के अलावा सभी का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले के सभी बाजार बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).