देश की खबरें | लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 179 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 179 पाकिस्तानी नागरिक बुधवार को यहां अटारी सीमा से अपने देश में प्रवेश कर गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जियो

अटारी (पंजाब), 27 मई कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 179 पाकिस्तानी नागरिक बुधवार को यहां अटारी सीमा से अपने देश में प्रवेश कर गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले सभी पाकिस्तानी नागरिकों की चिकित्सकों की टीम ने जांच की। इन 179 पाकिस्तानी नागरिकों में बच्चे भी शामिल थे।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में अब तक कुल मामले 458: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि 179 पाकिस्तानी नागरिकों में से कुछ हृदय, किडनी और लीवर की बीमारियों के इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आये थे, वहीं कुछ अपने रिश्तेदारों से मिलने और कुछ तीर्थयात्रा पर आये थे।

उन्होंने कहा कि कुल पाकिस्तानी नागरिकों में से 120 हिंदू, दो सिख और बाकी मुस्लिम थे।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: एक मई से 3,604 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 48 लाख से अधिक प्रवासियों को ले जाया गया.

अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में रह रहे थे।

गत पांच मई को 193 पाकिस्तानियों को लॉकडाउन के दौरान पाकिस्तान जाने की अनुमति दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\