COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 179 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 179 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2,227 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,80,936) हो गई है जबकि केरल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,726 हो गई है.
नयी दिल्ली, 14 जनवरी : भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 179 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2,227 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,80,936) हो गई है जबकि केरल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,726 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई है. दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर दोनों ही 0.10 प्रतिशत हैं. उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है.
बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,47,983 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.16 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19 Center Scam: संजय राउत के करीबी साथी सुजीत पाटकर के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड सेंटर में घोटाला का मामला
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

