देश की खबरें | बेंगलुरु से 179 प्रवासी मजदूर पहुंचे रायपुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के कारण कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के 179 श्रमिक बृहस्पतिवार को विशेष विमान से यहां पहुंचे।

जियो

रायपुर, चार जून लॉकडाउन के कारण कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के 179 श्रमिक बृहस्पतिवार को विशेष विमान से यहां पहुंचे।

बेंगलुरु और हैदराबाद लॉ यूर्निवसिटी के सहयोग से 350 से अधिक श्रमिक दो दिनों में अपने घर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े | पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2415 हुई : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के 179 प्रवासी मजदूर विशेष विमान से बेंगलुरु से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि ये श्रमिक बेंगलुरु और हैदराबाद लॉ यूर्निवसिटी के सहयोग से विशेष विमान से रायपुर पहुंचे है। श्रमिकों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि उनकी यात्रा सुखद और यादगार रही है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, प्रवासी मजदूरों की बदहाली के लिए इंदिरा गांधी जिम्मेदार.

विशेष विमान से श्रमिकों की रायपुर पहुंचने की जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने श्रमिकों की मदद करने पर आभार भी व्यक्त किया था।

अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर पहुंचे विमान में राज्य के बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, पेन्ड्रा-गौरेल्ला- मरवाही, नारायणपुर सहित अन्य जिलों के श्रमिक शामिल हैं।

विमान से रायपुर पहुंचे बलौदाबाजार जिले के श्रमिक तुकाराम और चंद्रलता साहू ने बताया कि वह बेंगलुरु के बिजली वायर बनाने वाली कंपनी मदरसन में काम करते थे। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कंपनी के बंद हो जाने उनका जीवनयापन कठिन हो गया था।

श्रमिकों को ने बताया कि बेंगलुरु और हैदराबाद लॉ यूर्निवसिटी के पूर्व छात्रों और सरकार ने उन लोगों को उनके गांव, घर पहुंचाने की व्यवस्था की है, उसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

वहीं महासमुन्द जिले के सराईपाली गांव के निवासी महेश और आनंद ने घर पहुंचने में मदद करने वालों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह और गांव के अन्य लोग सभी बेंगलुरु के पोल्ट्रीफार्म में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई थी।

श्रमिकों ने कहा कि वे सभी अपने घर वापस जाने के लिये बेचैन थे और इस विकट परिस्थिति में उन्हें सहारा मिला और घर पहुंचाने में मदद मिली।

अधिकारियों ने बताया कि इन श्रमिकों की रायपुर विमानतल में चिकित्सा जांच की गई तथा इन्हें भोजन उपलब्ध कराने के बाद उनके जिलों में भेजा गया। वहां वे पृथक केन्द्र में रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह शुक्रवार को भी 174 श्रमिक विमान से आएंगे। दोनों विमान विशेष श्रमिक विमान हैं, जिन्हें श्रमिकों को लाने के लिए विशेष रूप से बुक किया गया है।

राज्य के समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की सदस्य मंजीत कौर बल ने बताया कि कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के लगभग 350 श्रमिकों को विमान से रायपुर लाया जाएगा। नालसार हैदराबाद, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बेंगलुरु और छत्तीसगढ़ की समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट तथा वी द पीपल संस्था की पहल पर इन श्रमिकों को रायपुर लाया जा रहा है।

बल ने बताया कि चार जून के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु ने हवाई यात्रा की व्यवस्था की थी। वहीं पांच जून को हवाई यात्रा के लिए पूरी तैयारी नालसार हैदराबाद के पूर्व छात्रों ने इंडिगो विमान के साथ अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस विमान से 174 श्रमिक बेंगलुरु से रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका