एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस के 174 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 174 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,512 हो गई।

देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस के 174 नए मामले
जियो

भुवनेश्वर, 18 जून ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 174 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,512 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 146 राज्य के विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से हैं, जहां देश के दूसरे हिस्सों से लौटे लोगों को रखा गया है।

यह भी पढ़े | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बड़ी घोषणा, छह राज्यों के 116 जिलों के श्रमिकों मजदूरों को उनके गांव में ही मिलेगा रोजगार.

अधिकारी ने बताया कि संपर्क का पता लगाने और दीगर कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है।

गंजाम जिले में कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्च पर काम कर रहे 13 कार्यकर्ता संक्रमित मिले हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 56 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 755 हो गई।

यह भी पढ़े | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- मोदी सरकार की अलग-अलग 25 योजनाओं के तहत श्रमिकों को 125 दिनों का मिलेगा काम: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि गंजाम ओडिशा का सबसे प्रभावित जिला है। यहां गुजरात, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे राज्यों से करीब 2.5 लाख प्रवासी श्रमिक राज्य लौटे हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कार्यकर्ता अस्का के बरगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र से है। ये पिछले 21 दिन से लोगों की सेवा करने के लिए अपने घरों से दूर रह रहे थे।’’

अधिकारी ने बताया कि राज्य में नए मामले 18 जिलों से सामने आए हैं। राज्य में 1,451 मरीजों का इलाज हो रहा है जबकि 3,047 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 11 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है। कोविड-19 अस्पताल में तीन और मरीजों की मौत हुई लेकिन उनकी मौत किसी अन्य वजह से हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).