एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 9,401 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले आए सामने
जियो

भोपाल, सात जून मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 9,401 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 412 हो गयी है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर एवं भोपाल में तीन—तीन, उज्जैन एवं खंडवा में दो—दो और बुरहानपुर, सागर एवं मंदसौर में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस से अब तक सबसे अधिक 156 मौत इन्दौर में हुई हैं। उज्जैन में 64, भोपाल में 64, बुरहानपुर में 18, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 11, जबलपुर में 10, देवास एवं मंदसौर में नौ—नौ लोगों की मौत हुई है। ’’

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: बीएमडब्ल्यू से चलने वाले उद्योगपतियों ने की बैलगाड़ी की सवारी!.

अधिकारी ने बताया के प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 39 नये मामले आये हैं, जबकि इंदौर में 27, श्योपुर में 18, ग्वालियर में 12, खरगोन एवं मुरैना में 10—10, देवास एवं शाजापुर में सात—सात, उज्जैन एवं भिण्ड में छह—छह, नीमच में आठ, जबलपुर, खंडवा, बड़वानी एवं सागर में चार—चार, रायसेन, छतरपुर एवं रतलाम में दो—दो और आगर मालवा में एक नया मरीज मिला है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से अब तक 51 जिलों के लोग कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,058 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).