देश की खबरें | अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 173 नये मामले; 212 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 173 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,599 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 15 जुलाई गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 173 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,599 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 1,527 हो गई।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जिले में कोरोना वायरस के 212 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जिले में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,339 पहुंच गई।
विभाग ने बताया कि अहमदाबाद नगरपालिका सीमा (शहर) के अंतर्गत 159 नए मामले सामने आए और जिले के ग्रामीण हिस्सों से 14 मामले सामने आए।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को पाए जाने के बाद सभी विभाग 24 जुलाई तक बंद.
बुधवार को हुई दोनों मौतें शहर में हुई हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, बीमारी से ठीक हुए 212 लोगों में से 201 शहर से हैं और 11 ग्रामीण इलाकों से हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)