बेंगलुरु/मुंबई, सात मई कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नये मामले सामने आये, जिसके साथ ही मामलों की कुल संख्या बढ़कर 39,48,635 तक पहुंच गई। हालांकि, इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।
बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मुक्त होने के बाद 121 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जबकि राज्य में फिलहाल 1,945 मरीज उपचाराधीन हैं।
वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 253 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 78,79,054 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस घातक वायरस के कारण एक मरीज की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 1,47,846 तक पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 136 मरीज संक्रमणमुक्त हुए और अब तक राज्य में 77,29,931 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1,277 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार को संक्रमण के सबसे अधिक 172 नये मामले मुबंई में दर्ज किए गए जबकि सतारा में एक मरीज की मौत हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY