एजेंसी न्यूज

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में सड़क हादसे में 17 व्यक्तियों की मौत

पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को एक ट्रक से एक बस की आमने -सामने की भिडंत हो जाने पर कम से कम 17 व्यक्तियों की मौत हेा गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में सड़क हादसे में 17 व्यक्तियों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

पेशावर, 3 फरवरी : पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को एक ट्रक से एक बस की आमने -सामने की भिडंत हो जाने पर कम से कम 17 व्यक्तियों की मौत हेा गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

यह हादसा पेशावर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 40 किलोमीर दूर सिंधु राजमार्ग पर कोहट के समीप हुआ. पुलिस के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है तथा उसे एवं मृतकों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है. यह भी पढ़ें :Nagaland Assembly Election 2023: एनडीपीपी, भाजपा के उम्मीदवारों की सूची से 16 मौजूदा विधायक बाहर

पुलिस के मुताबिक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ. गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).