जरुरी जानकारी | लॉकडाउन के दौरान बिजली-पानी के बिल ऑनलाइन भरने में आयी 163 फीसदी की बढ़त : रपट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देशभर में 24 मार्च से हुए लॉकडाउन के बाद लोगों के डिजिटल लेनदेन की आदत में बदलाव देखा गया है। यहां तक कि लॉकडाउन की 101 दिन की अवधि (दो जुलाई तक) में बिजली-पानी के बिलों का भुगतान ऑनलाइन करने में 163 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई देशभर में 24 मार्च से हुए लॉकडाउन के बाद लोगों के डिजिटल लेनदेन की आदत में बदलाव देखा गया है। यहां तक कि लॉकडाउन की 101 दिन की अवधि (दो जुलाई तक) में बिजली-पानी के बिलों का भुगतान ऑनलाइन करने में 163 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है।

ऑनलाइन भुगतान मंच रेजरपे ने उसके मंच पर 24 मार्च से दो जुलाई के बीच विभिन्न क्षेत्रों के लिए किए गए डिजिटल लेनदेन का विश्लेषण कर यह रपट तैयार की है। इस रपट में शिक्षा क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र इत्यादि में भी हुए डिजिटल लेनदेने का आकलन किया गया है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

रपट के मुताबिक समीक्षावधि में बिजली-पानी के बिलों के ऑनलाइन भुगतान में 163 फीसदी का उछाल देखा गया है। इसी दौरान ऑनलाइन पढ़ाई की मांग बढ़ी है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए डिजिटल भुगतान में 23 फीसदी बढ़त दर्ज की गयी। वहीं चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श लेने के मामले में भी भुगतान में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई।

रपट के मुताबिक डिजिटल भुगतान के मामलों में राज्यों के हिसाब से कर्नाटक का योगदान 23 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रहा। इसके बाद महाराष्ट्र का 17 प्रतिशत और तेलंगाना का 11 प्रतिशत योगदान रहा। इस दौरान गुजरात, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में डिजिटल लेनदेन में क्रमश: 35, 32 और 2 फीसदी की गिरावट रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

डिजिटल लेनदेन के विभिन्न तरीकों में से उपयोक्ताओं की सबसे अधिक पसंद यूपीआई रहा। समीक्षावधि में यूपीआई से लेनदेन में 43 प्रतिशत, कार्ड से भुगतान में 40 प्रतिशत और नेटबैंकिंग से भुगतान में 10 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गयी।

‘रेजरपे’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक हर्षिल माथुर ने कहा, “डिजिटल लेनदेन में उतार-चढ़ाव के बाद लॉकडाउन के 101 दिनों में से अंत के 30 दिनों में 23 प्रतिशत की बढ़त देखी गयी है। मेरा मानना है कि छोटे शहरों में डिजिटल भुगतान सुविधा के विकास ने लोगों के बीच कोरोना वायरस संकट के दौरान ऑनलाइन लेनदेन की आदत को बढ़ावा दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\