एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आए, चार संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मंगलवार को कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण से 105 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आए, चार संक्रमितों की मौत

चंडीगढ़, 23 जून पंजाब में मंगलवार को कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण से 105 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में 162 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,397 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में 879 नए मरीज पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक दो लोगों की मौत लुधियाना में हुई है जबकि अमृतसर एवं पटियाला में एक-एक व्यक्ति ने संक्रमण की वजह से जान गंवाई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे अधिक 38 नये मामले जालंधर में सामने आए हैं। इसके अलावा लुधियाना में 34, संगरुर में 18, पटियाला में 12, बठिंडा में 11, फतेहगढ़ साहिब में 10, मोगा में नौ, अमृतसर में सात, फिरोजपुर-गुरदासपुर-कपूरथला में चार-चार, मनसा-बरनाला में तीन-तीन, रूपनगर में दो, फरीदकोट-तरन तारन- होशियारपुर में एक-एक नया मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली कोरोना संक्रमण से हुई बेहाल, 24 घंटे में मिले 3947 नए केस, 68 मरीजों की हुई मौत.

बुलेटिन में बताया गया कि मंगलवार को जिन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें से 20 मरीज दूसरे राज्यों से लौटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अवधि में 222 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस प्रकार अब तक 3,047 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 1,245 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल संक्रमितों के मामले में अमृतसर शीर्ष पर बना हुआ है और यहां पर अब तक 792 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा जालंधर में 602, लुधियाना में 615, संगरुर में 239, पटियाला में 226, मोहाली में 2019, गुरदासपुर में 195, पठानकोट में 188, तरन-तारन में 186, होशियारपुर में 165, शहीद भगत सिंह नगर में 125, फतेहगढ़ साहिब में 100, फरीदकोट में 99, रूपनगर में 91, मोगा में 85, मुक्तसर में 84, बठिंडा में 79, फिरोजपुर में 77, फाजिल्का में 75, कपूरथला में 67, बरनाला में 46 और मनसा में 42 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक नौ संक्रमितों की हालत गंभीर हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है जबकि 19 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक पंजाब में 2,55,380 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).