एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,607 नए मामले, 27 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,607 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,43,629 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,607 नए मामले, 27 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, आठ अक्टूबर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,607 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,43,629 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 27 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,574 हो गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर, ऑफ-लाइन कक्षाओं में 35,982 केन्द्रों में 7.48 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर छह, जबलपुर में चार, भोपाल में तीन, खरगोन में दो, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, नरसिंहपुर,बैतूल, सतना, छिंदवाड़ा, खंडवा, रायसेन, हरदा, सिंगरौली और श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 621 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 420, उज्जैन में 97, सागर में 114, जबलपुर में 175 एवं ग्वालियर में 142 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 441 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 188, ग्वालियर में 92 एवं जबलपुर में 114 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,43,629 संक्रमितों में से अब तक 1,24,887 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 16,168 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 2,200 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).