देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से 16 और मौतें, 3,257 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 16 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 558 पहुंच गई।
पटना, 18 अगस्त बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 16 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 558 पहुंच गई।
साथ ही इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,09,875 हो गयी है।
यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: कोरोना महामारी के चलते हांगकांग में एयर इंडिया के विमान पर लगा बैन.
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन, मुंगेर, नालंदा एवं पूर्वी चंपारण में दो-दो तथा अररिया, भोजपुर, बक्सर, गया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,257 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 1,09,875 हो गये हैं।
इन 3,257 नए मामलों में पटना के 368, मधुबनी के 234, पूर्वी चंपारण के 200, भागलपुर के 185, बेगूसराय के 164, सारण के 153, पूर्णिया के 139, औरंगाबाद के 136, मुजफ्फरपुर के 135, सहरसा के 116, अररिया के 97, कटिहार के 96, नालंदा एवं सीतामढ़ी के 94-94, पश्चिम चंपारण के 81, बक्सर के 71, रोहतास के 67, भोजपुर के 66, गया के 64, गोपालगंज के 61, मुंगेर के 51, लखीसराय के 50, किशनगंज के 49, जहानाबाद के 46, समस्तीपुर के 45, दरभंगा एवं मधेपुरा के 43-43, वैशाली के 42, सुपौल के 35, अरवल के 34, सिवान के 32, खगड़िया के 31, बांका के 29, शेखपुरा के 28, कैमूर के 22, नवादा के 23, शिवहर के 22 एवं जमुई जिले के आठ मामले शामिल हैं।
इन 3,257 नए मामलों में झारखंड के धनबाद निवासी एक व्यक्ति का पटना में, पलामू निवासी एक व्यक्ति का रोहतास में तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप निवासी एक व्यक्ति का मुजफ्फरपुर जिले में संकलित नमूना भी शामिल है।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,12,781 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 4,034 मरीज ठीक हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 01:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

