विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बाढ़ से 16 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से दो बच्चों और एक महिला सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए।

पेशावर, 28 अगस्त पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से दो बच्चों और एक महिला सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात आई बाढ़ से प्रांत के ऊपरी कोहिस्तान जिले में आठ लोगों की, स्वात में छह और शांगला जिले में दो लोगों की मौत हो गई। इन क्षेत्रों में 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़े | Shinzo Abe Resigns: भारत-जापान के रिश्तों में शिंजो आबे के आने से आई थी नई जान, भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ाने का था वादा.

स्वात जिले के शाहग्राम और तीरत इलाके में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, जहां छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

पीडीएमए के महानिदेशक परवेज खान और राहत कार्य सचिव प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों को देखने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़े | Shinzo Abe Resigns as Japan’s Prime Minister: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ कारणों के चलते पद से दिया इस्तीफा.

खान ने बताया कि प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के पी महमूद खान ने जानमाल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री स्वात क्षेत्र से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका