एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार

नयी दिल्ली, सात मई भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,96,289 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 14,78,865 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,71,64,452 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें 95,19,788 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,28,032 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,38,49,396 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 76,31,653 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। अठारह से 44 साल के 14,78,865 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,46,94,917 लोग पहली जबकि 58,29,433 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। साठ वर्ष से अधिक आयु के 5,34,89,421 लोगों को पहली जबकि 1,42,42,947लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).