एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 15,140, कर्नाटक में 24,172, तमिलनाडु में 19,280, गुजरात में 6679 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 15,140 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो एक दिन पहले रिपोर्ट हुए मामलों से 7304 कम है। वहीं 39 और लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कोविड के 24,172 नए मामले मिले तथा 56 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 15,140, कर्नाटक में 24,172, तमिलनाडु में 19,280, गुजरात में 6679 नए मामले

मुंबई/बेंगलुरु/चेन्नई/अहमदाबाद/श्रीनगर/शिमला, 31 जनवरी महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 15,140 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो एक दिन पहले रिपोर्ट हुए मामलों से 7304 कम है। वहीं 39 और लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कोविड के 24,172 नए मामले मिले तथा 56 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

मुंबई में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मामले 77,21,109 पहुंच गए हैं जबकि 1,42,611 लोगों की वायरस के कारण जान जा चुकी है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,07,350 हो गई है तथा 73,67,259 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

बेंगलुरु में जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में कुल मामले 38,09,467 पहुंच गए हैं तथा 38,998 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,44,331 हो गई है तथा 35,26,108 मरीज़ संक्रमण से उबर चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, 19,24,172 मामलों में से 10,692 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के हैं।

इस बीच चेन्नई में जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, तमिलनाडु में कोविड के 19,280 नए मरीज मिले हैं और 20 लोगों की जान गई है। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कुल मामले 33,45,220 पहुंच गए हैं जबकि 25,056 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,98,130 पहुंच गई है जबकि 31,09,526 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राजधानी चेन्नई में 2897 नए मरीज मिले हैं।

अहमदाबाद में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात में 6,679 नए संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले बढ़कर 11,60,659 पहुंच गए हैं जबकि 35 लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 6,097 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 83,793 रह गई है जबकि 10,66,393 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 2550 नए मरीज मिले के बाद केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 4,35,425 पहुंच गए हैं जबकि 15 संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 4674 हो गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 36,372 है जबकि 3,94,739 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

इस बीच शिमला में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 1471 नए मरीज मिलने के बाद कुल मामले 2,71,549 हो गए हैं तथा पांच और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 3983 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 9281 है जबकि 2,58,268 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2022 01:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).