देश की खबरें | नासिक में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 1,166 तक पहुंच गयी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नासिक, 30 मई महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 1,166 तक पहुंच गयी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार शुक्रवार रात 15 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञप्ति के अनुसार जिले में अब तक कोविड-19 संक्रमण के कुल 1,166 मामले सामने आए हैं जिनमें से 763 मामले मालेगांव से हैं। नासिक शहर में 179 और जिले के अन्य हिस्सों में संक्रमण के 168 मामले पाए गए हैं।
इसके अलावा जिले के बाहर से आए 56 संक्रमित मरीजों का भी इलाज यहां के अस्पतालों में किया जा रहा है।
जिले में संक्रमण से अब तक कुल 61 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 48 मरीज मालेगांव के थे जबकि आठ नासिक शहर और तीन जिले के अन्य हिस्सों के थे।
आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 786 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

