एजेंसी न्यूज

COVID-19 Updates in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत, 2,112 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जबकि 2,112 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,30,971 हो गई है. राज्य में नये संक्रमितों में सांसद सुमेधानंद सरस्वती व राज्य सरकार में मंत्री भजनलाल जाटव भी शामिल हैं.

COVID-19 Updates in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत, 2,112 नये मामले
कोरोना की जांच की जा रही है (Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 28 सितंबर. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जबकि 2,112 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,30,971 हो गई है. राज्य में नये संक्रमितों में सांसद सुमेधानंद सरस्वती व राज्य सरकार में मंत्री भजनलाल जाटव भी शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,456 हो गयी. उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 319, जोधपुर में 142, बीकानेर में 110, अजमेर में 103, कोटा में 99, भरतपुर में 80 मौत हो चुकी हैं.यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: JAP प्रमुख पप्पू यादव का सीएम पर बड़ा हमला, कहा-अगर नीतीश की हैसियत होती तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखाते.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,09,472 मरीज ठीक हो चुके है. इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 2,112 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की अब तक की कुल संख्या 1,30,971 हो गयी जिनमें से 20,043 रोगी उपचाराधीन हैं.

नये मामलों में जयपुर में 444, जोधपुर में 361, पाली में 127, अलवर में 110, बीकानेर में 106, भीलवाड़ा में 100,अजमेर में 82, उदयपुर में 80, जालौर में 74 और कोटा में 60 मामले शामिल हैं.

सीकर से सांसद सरस्वती ने अपनी कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी ट्वीट कर दी. उन्होंने ट्वीट किया,''कल मैंने जांच करवाई मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. यद्यपि मैं स्वस्थ हूं लेकिन डाक्टर की सलाह पर मैंने स्वयं ही आश्रम में ही पृथक-वास किया है. वहीं, राज्य सरकार में कृषि राज्यमंत्री भजनलाल जाटव भी संक्रमित पाए गए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).