देश की खबरें | कोरोना वायरस से कोयला कर्मी की मृत्यु पर मिलेगी 15 लाख रुपये की सहायता: जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कोविड-19 की महामारी के इस दौर में भी कोयला खदानों में काम कर रहे कोल इंडिया के कर्मी देश के कोरोना योद्धा हैं, अतः कोरोना संक्रमण से किसी कोयलाकर्मी की इस अवधि में मृत्यु होने पर उनके परिवार को अन्य लाभ के अलावा 15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 30 जुलाई केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कोविड-19 की महामारी के इस दौर में भी कोयला खदानों में काम कर रहे कोल इंडिया के कर्मी देश के कोरोना योद्धा हैं, अतः कोरोना संक्रमण से किसी कोयलाकर्मी की इस अवधि में मृत्यु होने पर उनके परिवार को अन्य लाभ के अलावा 15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

वह रांची दौरे पर थे।

यह भी पढ़े |  कोरोना के मध्य प्रदेश में 834 नए मामले पाए गए, 13 की मौत: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से किसी कोल इंडिया कर्मी का निधन दुर्घटना मृत्यु माना जाएगा और उसके परिजनों को वे सभी वित्तीय लाभ मिलेंगे, जो उन्हें कार्य के दौरान दुर्घटना से निधन होने पर मिलते हैं। इसके तहत इन कर्मियों के परिजनों को अन्य लाभ के साथ 15 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

जोशी ने कहा कि इस निर्णय से संविदा कर्मियों सहित कोल इंडिया के लगभग चार लाख कर्मियों को लाभ मिलेगा। साथ ही, जिन कर्मियों का कोरोना के चलते अभी तक निधन हो चुका है, उनके परिजनों को भी इस निर्णय से सुरक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.

जोशी ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्‍यम से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कोल इंडिया कर्मी अपनी जान जोखिम में डालते हुए लगातार शानदार कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि मैं उन्हें गर्व के साथ कोल योद्धा कहता हूं। मैंने यह घोषणा राष्ट्र को समर्पित उनकी अमूल्य सेवा को पहचान दिलाने के लिए की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\