देश की खबरें | गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), तीन जनवरी उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान स्थल पर छत ढह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब छत ढही, तो बारिश से बचने के लिए 25 लोग उसके नीचे खड़े थे। इनमें से अधिकतर लोग रामधन के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था।

गाजियाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि बचावकर्मी इस घटना के कई घंटे बाद भी और लोगों की तलाश के लिए मलबा हटा रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

राज्य सरकार ने एक बयान जारी करके बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)