एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन के कारण 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को मूसलाधार बारिश के बाद आए भूस्खलन से 15 लोगों की जान चली गयी जिसके साथ ही देश में पिछले 48 घंटों में भूस्खलनों के कारण अबतक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन के कारण 15 लोगों की मौत

काठमांडू, 11 जुलाई नेपाल के पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को मूसलाधार बारिश के बाद आए भूस्खलन से 15 लोगों की जान चली गयी जिसके साथ ही देश में पिछले 48 घंटों में भूस्खलनों के कारण अबतक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि म्यागडी जिले से 15 लोगों की मौत की खबर है।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

शुक्रवार को नेपाल के अलग अलग हिस्सों में भूस्खलन की घटनाओं में 22 लोगों की जान चली गयी थी।

देश में पिछले 48 घंटे में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 37 हो गयी है।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

इस बीच, सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य सेना एवं पुलिसकर्मियों को उतार दिया है।

लगातार बारिश के कारण नारायणी और अन्य बड़ी नदियां उफान पर हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान लगाया था कि अगले तीन दिनों तक वर्षा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).