एजेंसी न्यूज

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में बस खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत, 60 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारातियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बस खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में बस खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत, 60 घायल
Road Accident (Photo: PTI)

लाहौर, 20 फरवरी : पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत में बारातियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बस खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस्लामाबाद से लाहौर जा रही बस रविवार देर रात लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर कल्लार कहार साल्ट रेंज क्षेत्र में पलट गई. बचाव सेवा के अधिकारी मुहम्मद फारूक ने सोमवार को बताया, “बस पलटने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे तीन वाहनों से टकराई और खाई में गिर गई.“

बस में शादी समारोह से लौट रहे लोग सवार थे. आपातकालीन बचाव सेवा ‘ रेस्क्यू 1122’ ने बताया कि ब्रेक के काम बंद कर देने के कारण दुर्घटना हुई. फारूक ने कहा कि मृतकों और कई घायलों को बस काटकर बाहर निकाला गया . यह भी पढ़ें : ‘बॉय एट द बैक ऑफ द क्लास’ में अभिनय करेंगी फ्रीडा पिंटो और वैनेसा रेडग्रेव

उन्होंने कहा, “घायलों को रावलपिंडी और इस्लामाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनमें से 11 की हालत गंभीर है.”

उन्होंने कहा कि मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).