देश की खबरें | भारत के 15 एथलीटों ने व्यक्तिगत स्पर्धा और दो रिले टीमों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद, भालाफेंक खिलाड़ी अन्नु रानी और 400 मीटर के बाधा धावक एम पी जबीर ने विश्व रैंकिंग के जरिये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि दो रिले टीमों के क्वालीफिकेशन की भी विश्व एथलेटिक्स ने गुरूवार को पुष्टि कर दी ।

नयी दिल्ली, एक जुलाई स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद, भालाफेंक खिलाड़ी अन्नु रानी और 400 मीटर के बाधा धावक एम पी जबीर ने विश्व रैंकिंग के जरिये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि दो रिले टीमों के क्वालीफिकेशन की भी विश्व एथलेटिक्स ने गुरूवार को पुष्टि कर दी ।

भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क हासिल करके स्वत: क्वालीफाई कर लिया जबकि दुती, रानी, जबीर और पुरूषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रैंकिंग के जरिये क्वालीफाई किया ।

दुती 100 ओर 200 मीटर में 56 खिलाड़ियों की सूची में क्रमश: 41वें और 50वें स्थान पर थी । वहीं रानी 32 में 18वें और जबीर 40 में 32वें स्थान पर थे ।

मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने भी ओलंपिक का टिकट कटाया । यह टीम 2019 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची थी ।

लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर, शॉट पुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर, चक्काफेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कोर और सीमा पूनिया ने इस साल क्वालीफाई किया ।

महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम चूक गई जो 17वें स्थान पर थी जबकि 16 को ओलंपिक में जगह मिली ।

विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा ,‘‘ ओलंपिक क्वालीफिकेशन की अवधि 29 जून को खत्म हो गई और अब विश्व एथलेटिक्स क्वालीफिकेशन तय हो गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड