एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 149 नये मामले सामने आये, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे यहां मृतक संख्या बढ़कर 596 हो गई। वहीं, कोविड-19 के 149 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,325 हो गई।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 149 नये मामले सामने आये, एक व्यक्ति की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, तीन नवम्बर पुडुचेरी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे यहां मृतक संख्या बढ़कर 596 हो गई। वहीं, कोविड-19 के 149 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,325 हो गई।

कोविड-19 के 149 नये मामले आज 4,004 नमूनों की जांच के बाद सामने आये।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के मधुबनी में रैली के दौरान नीतीश कुमार पर फेंके गए प्याज, CM बोलें- और फेंको,.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि मृत्यु दर और संक्रमण से स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.69 प्रतिशत और 91.39 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में अभी तक 3.17 लाख नमूनों की जांच की गई है जिसमें से 2.79 लाख नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि बाकी नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: शत्रुघ्न सिन्हा ने भरा दम, कहा- तेजस्वी के आलोचक 10 नवंबर को ‘खामोश’ हो जाएंगे.

निदेशक ने कहा कि कोविड-19 के कुल 35,325 मामलों में से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,445 है जबकि 32,284 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

आज सामने आये 149 नये मामलों में से पुड्डुचेरी क्षेत्र में 92 मामले सामने आये जबकि माहे में 37, कराईकल में 13 और यनम में सात मामले सामने आये हैं।

संक्रमण से जान गंवाने वाले व्यक्ति की उम्र 76 वर्ष थी और उसे गंभीर कोविड निमोनिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).