एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1439 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1439 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,08,924 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1439 नए मामले, 17 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, दो दिसंबर मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1439 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,08,924 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 17 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,287 हो गयी है।

यह भी पढ़े | सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक हटाने का आदेश दिया: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल, जबलपुर एवं खरगोन में दो-दो और सागर, शहडोल, मंदसौर, रायसेन, झाबुआ, सिवनी एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 767 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 522, उज्जैन में 100, सागर में 141, जबलपुर में 225 एवं ग्वालियर में 182 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 595 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 306, ग्वालियर में 73 और जबलपुर में 32 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,08,924 संक्रमितों में से अब तक 1,91,618 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 14,019 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 1,838 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).