एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 1432 नये मामले, अबतक 143 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1432 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को इस बीमारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853 हो गयी है । इसके साथ ही नौ और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 143 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 1432 नये मामले, अबतक 143 की मौत

पटना, 14 जुलाई बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1432 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को इस बीमारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853 हो गयी है । इसके साथ ही नौ और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 143 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, गया में दो तथा खगडिया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण एवं पूर्णिया जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 143 हो गयी।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती.

विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राजधानी पटना में 18, भागलपुर में 12, दरभंगा में 10, गया, समस्तीपुर एवं नालंदा में सात—सात, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास एवंं सिवान में छह—छह, पश्चिम चंपारण एवं सारण में पांच—पांच, भोजपुर, खगड़िया एवं वैशाली में चार—चार, जहानाबाद, कैमूर, मुंगेर, नवादा एवं सीतामढी में तीन—तीन, अररिया, किशनगंज एवं मधुबनी में दो—दो तथा अरवल, औरंगाबाद, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीजों की मौत हुयी है।

विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1432 नए मामले प्रकाश में आने के साथ मंगलवार को इस बीमारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18853 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के पार्टी से जाने पर शशि थरूर ने जताया दुःख: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया है कि मंगलवार को आये नये मामलों में पटना में सबसे अधिक 162, पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114, नालंदा में 107, नवादा में 92, भागलपुर में 61, पश्चिम चंपारण में 58, सिवान में 55, मुजफ्फरपुर में 54, पूर्वी गया में 50, मुंगेर में 48, भोजपुर में 45, खगडिया में 43, सारण में 37, मधुबनी में 35, लखीसराय में 33, जमुई में 31, रोहतास में 27, बक्सर में 26, समस्तीपुर एवं गोपालगंज में 22—22, सुपौल में 20, कटिहार में 18, जहानाबाद में 17, दरभंगा एवं अररिया में 15—15, औरंगाबाद एवं मधेपुरा में 12—12, वैशाली में 11, बांका, कैमूर, किशनगंज एवं सहरसा में 10—10, अरवल में सात, पूर्णियां एवं शेखपुरा में छह—छह, सीतामढी में पांच तथा शिवहर में दो मरीज शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अबतक 13019 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है और वे इससे ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).