एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 142 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 11,724 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 142 नए मामले
जियो

भोपाल, 20 जून मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 11,724 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 501 हो गयी है।

यह भी पढ़े | हरियाणा पुलिस ने फर्जी डाक्यूमेंट्स पर जारी 392 मोबाइल सिम कार्ड बंद करवाए, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के इंदौर में चार और भोपाल एवं हरदा में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 193 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 67, भोपाल में 78, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 18, जबलपुर में 13, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में आज 29 नए मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,069 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).