देश की खबरें | देश में अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 142.38 करोड़ खुराक दी गयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में दी गयी कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक की संख्या सोमवार को 142.38 करोड़ पर पहुंच गयी ।
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में दी गयी कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक की संख्या सोमवार को 142.38 करोड़ पर पहुंच गयी ।
मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को शाम सात बजे तक टीकों की 65 लाख से अधिक यानी 65,20,037 खुराक दी गयी है।
मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।
कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के बीमार लोगों के लिये शुरू हुआ। देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया।
सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

