देश की खबरें | कोविड केयर सेंटर में 14 वर्षीय एक किशोरी पर अन्य मरीज ने किया यौन हमला, दो गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली में छत्तरपुर के सरदार पटेल कोविड-19 केयर सेंटर में उपचार करा रही 14 साल की एक किशोरी पर कोरोना वायरस के एक अन्य मरीज से कथित रूप से यौन हमला किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दक्षिण दिल्ली में छत्तरपुर के सरदार पटेल कोविड-19 केयर सेंटर में उपचार करा रही 14 साल की एक किशोरी पर कोरोना वायरस के एक अन्य मरीज से कथित रूप से यौन हमला किया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई की रात को जब किशोरी शौचालय गयी तब उसके साथ 19 साल के एक व्यक्ति ने यह हरकत की। आरोपी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.

कोरोना वायरस के हल्के और बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए छत्तरपुर के राधास्वामी सत्संग ब्यास में 10000 बेड वाला यह कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस इस सेंटर का प्रबंधन संभालती है।

पुलिस के अनुसार किशोरी और आरोपी को इस सेंटर में उनके रिश्तेदारों के साथ भर्ती कराया गया था। दोनों झुग्गी में रहते थे।

यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.

लड़की ने यौन हमले की बात सेंटर में ही अपने एक रिश्तेदार को बतायी। रिश्तेदार ने आईटीबीपी के एक अधिकारी को इस मामले की जानकारी दी। अधिकारी ने पुलिस को इस विषय के बारे में बताया।

लड़की की शिकायत के अनुसार इस व्यक्ति ने उसके साथ यौन दुराचार किया और उसके साथी ने इस हरकत को मोबाइल में कैद कर लिया। हालांकि साथी ने लड़की पर यौन हमला नहीं किया।

अधिकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर भादंसं, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पीड़िता को अन्य कोविड केयर सेंटर में स्थानांतरित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\