देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली गिरफ्तार, इनमें से 11 के सिर पर था 41 लाख का इनाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने छह महिला नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से 11 के सिर पर कुल 41 लाख रुपये का इनाम है।
बीजापुर, 13 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने छह महिला नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से 11 के सिर पर कुल 41 लाख रुपये का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुतवेंडी-पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने छह महिला नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना के दल के गश्त के लिए रवाना किया गया था।
वापसी के दौरान सुरक्षाबलों ने पीड़िया-मुतवेंडी के मध्य जंगल में घेराबंदी कर 14 नक्सलियों का गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में शामिल रेनु कोवासी और मंगली अवलम के सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है।
अन्य नक्सली बिच्चेम उईका, शर्मिला कुरसम और लक्ष्मी ताती के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से चार के सिर पर दो-दो लाख रुपये तथा दो के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली मिलिट्री कंपनी नंबर दो और एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय हैं। इनसे चार टिफीन बम, दो कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन की छड़ और अन्य सामान बरामद किये गये हैं।
राज्य के बीजापुर जिले में 10 मई को पीड़िया गांव के जंगल में 12 घंटे तक हुई कई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था।
पुलिस ने कहा था कि संदेह के आधार पर मुठभेड़ स्थल से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों और नक्सलियों ने दावा किया था कि 10 मई को हुई मुठभेड़ फर्जी थी और मारे गए लोग ग्रामीण थे जो जंगल में तेंदू पत्ता एकत्र करने गए थे।
पुलिस ने उनके दावों का खंडन किया है और कहा है कि इस घटना में मारे गए सभी लोग नक्सली थे और उनके सिर पर नकद इनाम था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

