देश की खबरें | बांग्लादेश से तस्करी कर लाई जा रहीं दुर्लभ प्रजाति की 14 छिपकलियां बचाई गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीएसएफ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिये तस्करी कर लाई जा रहीं 'टोके गेको' प्रजाति की 14 छिपकलियां पकड़ी हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, नौ सितंबर बीएसएफ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिये तस्करी कर लाई जा रहीं 'टोके गेको' प्रजाति की 14 छिपकलियां पकड़ी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्लभ प्रजातियों की इन छिपकलियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सात करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | Bihar बिहार के बांका जिले में जिउतिया पर्व के मौके पर दर्दनाक हादसा, नदी और तलाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत.

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने परगुमटी सीमा चौकी पर एक व्यक्ति को देखा। जैसे ही उन्होंने उस व्यक्ति का पीछा करना शुरू किया, वह छिपकलियों से भरा प्लास्टिक का थैला छोड़कर भाग गया।

अधिकारियों ने कहा कि छिपकलियां वन्यजीव विभाग को सौंप दी गई हैं।

यह भी पढ़े | Rafale Induction Ceremony: दुश्मनों की अब खैर नहीं, भारतीय वायुसेना में आज शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान.

ये छिपलियां पेड़ पर रहती हैं और एशिया तथा प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में पाई जाती हैं।

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत इन छिपकलियों को रखना या इनका व्यापार करना अवैध है।

'टोके गेको' छिपकलियों का इस्तेमाल पारंपरिक औषधियां बनाने में किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\