एजेंसी न्यूज

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

डिंडोरी (मध्य प्रदेश), 29 फरवरी : मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई. उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई.

वाहन सवार लोग जिले के शाहपुरा ब्लॉक के अमहाई देवरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे. यह भी पढ़ें : Farmers Protest: किसान आंदोलन का आज 17वां दिन, शुभकरण सिंह का होगा अंतिम संस्कार- VIDEO

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).