Farmers Protest: किसान आंदोलन का आज 17वां दिन, शुभकरण सिंह का होगा अंतिम संस्कार- VIDEO
Farmer leader Sarwan Singh Pandher | Credit- ANI

Farmers Protest: एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि खनौरी और शंभू बॉर्डर पर मार्च का आज 17वां दिन है. जानकारी के मुताबिक, शुभकरण सिंह की मृत्यु के मामले में IPC की धारा 302 और 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा.

वीडियो देखें: