देश की खबरें | नोएडा में 14 किलो गांजा, नकदी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नोएडा, आठ नवंबर नोएडा पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलोग्राम गांजा और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किया है।

सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार की रात पुलिस दल ने सेक्टर-56 के पास से अमान तथा रविशंकर उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार में रखा करीब 14 किलो गांजा और 1,10,000 रुपये नकद बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर गांजा की आपूर्ति करते हैं।

कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नॉलेज पार्क थाना और सूरजपुर थाने में वांछित थे।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)