एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 136 लोगों की मौत, मृतक संख्या 3,229 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 136 लोगों की मौत के साथ देश में संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 3,229 हो गया।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 136 लोगों की मौत, मृतक संख्या 3,229 हुई

इस्लामाबाद, 19 जून पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 136 लोगों की मौत के साथ देश में संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 3,229 हो गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के 4,944 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 1,65,062 हो गए।

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

अभी तक देश में 61,383 लोग ठीक हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 61,678 मामले पंजाब में ,सिंध में 62,269 , ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 20,182 , इस्लामाबाद में 9,941 , बलूचिस्तान में 8,998 गिलगित बल्तिस्तान में 1,225 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 769 मामले हैं।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

मंत्रालय ने बताया कि 136 और लोगों की मौत बाद देश में मरने वालों की संख्या कि 3,229 हो गई है।

उसने बताया कि देश में अभी तक कुल 10,11,106 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है, जिनमें से 28,824 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).