देश की खबरें | फरीदाबाद में कोविड-19 के 136 नये मामले, चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को कोविड-19 के 136 नये मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में चार लोगों की संक्रमण की वजह से मौत दर्ज की गई।

फरीदाबाद, 21 जून । दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को कोविड-19 के 136 नये मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में चार लोगों की संक्रमण की वजह से मौत दर्ज की गई।

हालांकि, इस अवधि में 85 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में अब तक 404 मरीज पाए जा चुके हैं: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नोडल अधिकारी डॉक्टर राम भगत ने बताया कि वह भी कल स्वत: पृथकवास में चले गए थे और उनके सहयोगी डॉक्टर राजेश शयोकंड उन्हें कोविड से जुड़े काम में मदद कर रहे है।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2,236 हो गयी है। डॉ. भगत ने बताया कि आज भी बीते 24 घंटो में चार मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में अबतक 56 लोगों की इस महामारी में जान गई है।

यह भी पढ़े | नेपाल अपने FM चैनलों पर बजा रहा भारत विरोधी गाने, कई क्षेत्रों पर बताया अपना अधिकार, उत्तराखंड के सीमांत गावं के लोगों ने रेडियो सुनना किया बंद.

उन्होंने बताया कि बिना लक्षण वाले मरीज़ 149 हैं, जिन्हें घर पर रहने की सलाह दी गयीं है।

डॉ. भगत ने बताया कि अच्छी ख़बर यह है कि आज 85 मरीज़ ठीक हो गए है।

उन्होंने बताया कि कुल नौ मरीज़ों को ऑक्सीजन पर तथा छह अन्य को वेंटिलेटर पर ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अल फ़लाँ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी