देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1333 नये मामले, 19 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में दैनिक कोविड मामलों में गिरावट जारी है और शुक्रवार को 1333 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में 19 लोगों की मौत हो गयी।
बेंगलुरु, 18 फरवरी कर्नाटक में दैनिक कोविड मामलों में गिरावट जारी है और शुक्रवार को 1333 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में 19 लोगों की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों एवं मरने वालों की संख्या क्रमश: 39,34,448 और 39,757 हो गयी है।
इसमें कहा गया है कि राज्य में 4,890 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 38,78,470 हो गयी है ।
प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,184 है ।
इस बीच महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के 2,068 नये मामले सामने आये जबकि 15 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद संक्रमितों और मरने वालों की तादाद क्रमश: 78,55,359 और 1,43,547 हो गयी है ।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 4,709 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 76,86,670 हो गयी है ।
इसमें कहा गया है कि राज्य में 21,159 मरीज उपचाराधीन हैं ।
इस बीच, हिमाचल प्रदेश से प्राप्त सूचना में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 285 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गयी । इसके बाद राज्य में संक्रमितों एवं मरने वालों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 2,81,718 और 4,072 हो गयी है ।
इसमें कहा गया है कि राज्य में 2,047 मरीज उपचाराधीन हैं ।
इसके अलावा प्रदेश में 483 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 2,75,578 हो गयी है।
इस बीच, जम्मू कश्मीर से प्राप्त सूचना में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 197 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गयी । इसके बाद राज्य में संक्रमितों एवं मरने वालों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 4,51,989, और 4,746 हो गयी है ।
इसमें कहा गया है कि राज्य में 2,597 उपचाराधीन मरीज हैं ।
इसके अलावा प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 4,44,646 हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

