देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 133 नए मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 133 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 10,935 हो गए।
भोपाल, 15 जून मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 133 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 10,935 हो गए।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 465 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार और बुरहानपुर एवं सागर में एक—एक मरीज की मौत हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 174 मौत इन्दौर में हुई हैं। उज्जैन में 66, भोपाल में 72, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 16, जबलपुर में 13, देवास में 10, मंदसौर में नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,074 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

