एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,318 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,318 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,811 हो गई।

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,318 नए मामले, 13 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, नौ दिसंबर गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,318 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,811 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | New Parliament Building: कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया संसद भवन, 3 गुना बड़ी होगी नई लोकसभा- जानें खासियत.

विभाग ने कहा कि कोविड-19 से 13 और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,123 हो गई ।

विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान 1,550 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। अब तक गुजरात में 2,04,661 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: राहुल गांधी के राष्ट्रपति से मुलाकात पर शिरोमणि अकाली दल ने साधा निशाना, कहा-अगर राज्यसभा और लोकसभा में वो अपनी जिम्मेदारी निभाते तो ये समस्या नहीं खड़ी होती.

राज्य में अब तक 84,32,094 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में फिलहाल 14,027 मरीज उपचाराधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).