एजेंसी न्यूज

COVID-19: दिल्ली में कोविड के 131 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 131 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

COVID-19: दिल्ली में कोविड के 131 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत
कोरोना (Photo Credits: ANI/File Photo)

नयी दिल्ली, 2 अप्रैल : दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 131 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत रही. नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 18,65,101 हो गई है. यह भी पढ़ें : COVID-19: मुंबई पुलिस आज से मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना नहीं लगाएगी

एक बुलेटिन में बताया गया है कि एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 26,153 हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).