देश की खबरें | 13 साल बार किसी नगा प्रतिभागी ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब 13 साल के बाद किसी नगा प्रतिभागी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा (सीएसई) उत्तीर्ण की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, पांच अगस्त करीब 13 साल के बाद किसी नगा प्रतिभागी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा (सीएसई) उत्तीर्ण की है।

यूपीएससी द्वारा मंगलवार को घोषित सीएसई-2019 के नतीजों के मुताबिक नगालैंड के वोखा जिले के रहने वाले रिचर्ड यानथन को 133वां स्थान मिला है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: बाढ़ के कारण रायगढ़ के सोन्याची वाड़ी गांव में फंसे करीब 75 लोगों में से 23 को किया गया रेस्क्यू: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफ्यू रियो ने यूपीएससी परीक्षण उत्तीर्ण करने पर लाखुती गांव के निवासी रिचर्ड यानथन को बधाई दी।

रियो ने ट्वीट किया, ‘‘बेहतरीन रैंकिंग के साथ यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए रिचर्ड यानथन को हार्दिक बधाई। आपने चुनौतियों और अवसरों की दुनिया में कदम रखा है। मैं देश सेवा में आपके देश अच्छे स्वास्थ्य और विवेक की कामना करता हूं। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्होंने यूपीएससी-2019 परीक्षा उत्तीर्ण की।’’

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: गृहमंत्री अमित शाह बोले-राम मंदिर निर्माण असंख्य रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग-संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम.

उल्लेखनीय है कि यानथन ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और मौजूदा समय में नगालैंड सरकार में अतिरिक्त सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी मां शिलुमेनला लोंगचारी भी नौकरशाह हैं और नगालैंड सरकार में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

यानथन ने प्रशासनिक सेवा में जाने के अकांक्षी उम्मीदवारों को अपने सपने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ध्यान केंद्रित करने एवं अपने लक्ष्य के प्रति निरंतता बनाए रखने की सलाह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\