विदेश की खबरें | पाकिस्तान में भारी वर्षा से 13 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (परिवर्तित डेटलाइन से)

(परिवर्तित डेटलाइन से)

(सज्जाद हुसैन)

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: रूस नवंबर या दिसंबर में बड़े पैमाने पर शुरू करेगा वैक्सीनेशन.

इस्लामाबाद, एक सितंबर पाकिस्तान में मंगलवार को लगातार वर्षा होने के चलते 13 और लोगों की मौत हो गयी जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ गया एवं बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने देशभर में वर्षा होने रिपोर्ट दी है जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े | अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत.

एनडीएमए के आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13 और लोगों की जान चले जाने से 15 जून से मानसून के इस मौसम में अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है एवं 101 लोग घायल हो चुके हैं।

प्राधिकरण के मुताबिक अबतक सिंध में 72, खैबर पख्तूनख्वा में 48, बलूचिस्तान में 19, पंजाब में 16, गिलगित बाल्तिस्तान क्षेत्र में 11 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

एनडीएमए ने खबर दी है कि वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण 1307 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये जबकि 853 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बचाव एवं राहत कार्य चल रहे हैं और सेना के जवान नागरिक प्रशासन को इस काम में सहयोग कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा होने से नदियां उफान पर आ गयी हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है।

मौसम विभाग ने और वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\