देश की खबरें | म्यांमा के म्यावडी इलाके में फंसे 13 भारतीयों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय नौकरी रैकेट का शिकार होने के बाद म्यांमा के म्यावडी इलाके में फंसे 13 भारतीयों को बचा लिया गया है।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय नौकरी रैकेट का शिकार होने के बाद म्यांमा के म्यावडी इलाके में फंसे 13 भारतीयों को बचा लिया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नागरिक बुधवार को तमिलनाडु पहुंचे।

म्यांमा और थाईलैंड में भारतीय मिशनों के संयुक्त प्रयासों के बाद पिछले महीने 32 भारतीयों को म्यावडी से बचाया गया था।

बागची ने ट्वीट किया, ‘‘हम म्यांमा में भारतीय नागरिकों के फर्जी नौकरी रैकेट में फंसने के मामले को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। म्यांमा और थाईलैंड में भारतीय दूतावासों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद (जिनके प्रयास से) लगभग 32 भारतीयों को पहले ही बचाया जा चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तेरह और भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है और वे आज तमिलनाडु पहुंच गए हैं।’’

थाईलैंड की सीमा से लगे दक्षिणपूर्वी म्यांमा के कायिन प्रांत में म्यावडी क्षेत्र पूरी तरह से म्यांमा सरकार के नियंत्रण में नहीं है और कुछ जातीय सशस्त्र समूहों का इस इलाके पर नियंत्रण है।

बागची ने कहा, ‘‘कुछ और भारतीय नागरिकों को उनके फर्जी नियोक्ताओं से मुक्त कराया गया है और वे म्यांमा में अवैध प्रवेश के लिए वहां के अधिकारियों की हिरासत में हैं।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने के लिए कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं।

बागची ने कहा, ‘‘इस रैकेट में कथित रूप से शामिल एजेंट का विवरण उचित कार्रवाई के लिए भारत के विभिन्न राज्यों में संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लाओस और कंबोडिया में भी इसी तरह के नौकरी रैकेट के उदाहरण सामने आए हैं। वियनतियाने, नोम पेन्ह और बैंकॉक में हमारे दूतावास वहां से लोगों को वापस लाने में मदद कर रहे हैं।’’

भारतीय मिशन ने गत पांच जुलाई को नौकरी की पेशकश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया था।

मिशन ने कहा कि प्रारंभिक भर्ती के बाद भारतीय कामगारों को उचित दस्तावेज के बिना अवैध रूप से म्यांमा ले जाया जाता है, जिससे वे वहां ‘फंस’ जाते हैं।

मिशन की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त के मद्देनजर भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित सावधानी बरतें और भर्ती करने वाले एजेंट के पूर्ववृत्त को सत्यापित करें। किसी भी रोजगार की पेशकश को स्वीकार करने से पहले सभी आवश्यक जानकारियां (नौकरी का विवरण, कंपनी का विवरण, स्थान, रोजगार अनुबंध आदि) उपलब्ध होना उचित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\