एजेंसी न्यूज

COVID-19: भारत में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आए, 15 लोगो की मृत्यु

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,96,692 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 72,474 पर पहुंच गई.

COVID-19: भारत में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आए, 15 लोगो की मृत्यु
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 19 जून : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,96,692 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 72,474 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,855 हो गई.

मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 72,474 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.17 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.62 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,366 की बढ़ोतरी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.89 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,26,99,363 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 196.14 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में COVID-19 के 4,024 मामले, 36 फीसदी बढ़े नए मरीज- मुंबई में 23 जनवरी के बाद सबसे अधिक केस

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).