एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 128 नए मामले; संक्रमितों की संख्या 2,164 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,164 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 128 नए मामले; संक्रमितों की संख्या 2,164 पहुंची
जियो

श्रीनगर, 29 मई जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,164 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 128 नए मामलों का पता चला।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए : 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 36 मामले जम्मू के हैं, जबकि 92 कश्मीर के हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 2,164 हो गई है।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना वायरस के 62 नए केस, 2 कैदी भी शामिल.

उन्होंने बताया, ‘‘इनमें से 1,728 मामले कश्मीर में हैं, जबकि 436 मामले जम्मू क्षेत्र में हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 1,261 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें कश्मीर में 929 और जम्मू में 332 मरीज हैं, जबकि राज्य में अब तक 875 मरीज ठीक हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में अब तक कोविड-19 के कारण 28 मौतें हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).