एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 126 नए मामले सामने आए, कुल मामले 1,692 पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में कोरोना वायरस के 126 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,692 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 126 नए मामले सामने आए, कुल मामले 1,692 पहुंचे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 31 जुलाई नगालैंड में कोरोना वायरस के 126 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,692 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पांग्यू फोम ने बताया कि दीमापुर में कोविड-19 के सबसे अधिक 95 नए मामले सामने आए जबकि कोहिमा में 31 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन और बकरीद पर इन जगहों पर नहीं होगा लॉकडाउन.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में फिलहाल 1,062 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 625 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

दीमापुर में अब तक सर्वाधिक 703 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोहिमा में 474, पेरेन में 252 और मोन में 148 मरीज पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना से संक्रमित समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी का निधन: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नगालैंड में कोविड-19 से ठीक होने की दर 36.93 प्रतिशत है।

मुख्य सचिव टेंजेन टॉय ने लॉकडाउन के दौरान राज्य में लोगों की आवाजाही और भीड़ की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).