देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,252 नए मामले, 17 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,252 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 59,433 हो गई है।
भोपाल, 28 अगस्त मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,252 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 59,433 हो गई है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,323 हो गई है।
यह भी पढ़े | CM Captain Amarinder Singh: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को 7 दिन के लिए किया सेल्फ-क्वारंटीन.
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इन्दौर में चार, जबलपुर एवं भोपाल में तीन-तीन, ग्वालियर में दो और बैतूल, होशंगाबाद, शहडोल, कटनी एवं नरसिंहपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 379 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 270, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 74, ग्वालियर में 42, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 198 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 131, ग्वालियर में 118 एवं जबलपुर में 124 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 59,433 संक्रमित लोगों में से अब तक 45,396 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 12,714 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार 943 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,885 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

