एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 1233 नए मामले, 31 की मौत

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,233 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,23,215 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,704 रह गई है. बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 1233 नए मामले, 31 की मौत
(Photo Credit : Pixabay)

नयी दिल्ली, 30 मार्च : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,233 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,23,215 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,704 रह गई है. बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 31 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,101 हो गई.

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या संक्रमितों की कुल तादाद का 0.03 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की दर 98.75 फीसद है. चौबीस घंटे के दौरान कोविड-19 रोगियों की संख्या में 674 की कमी आई है. दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 फीसद है. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19: क्या आप कोविड-19 से संक्रमित हैं? हम आपको बताते हैं क्या करें क्या न करें

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).